May 15, 2026

रायपुर में आज ट्रैफिक अलर्ट: भाजपा आक्रोश रैली से कई प्रमुख मार्ग बाधित, पुलिस ने जारी की एडवायजरी

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहने वाली है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के विरोध में भाजपा द्वारा आक्रोश रैली निकाली जा रही है, जिसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित रहेगा। इसे देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।

इन मार्गों पर रहेगा असर

बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से निकलने वाली रैली के चलते दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक कई रास्तों पर आवागमन प्रभावित रहेगा।

प्रभावित प्रमुख मार्ग:

  • बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक
  • महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम
  • गणेश मंदिर तिराहा से बूढ़ापारा मार्ग
  • श्याम टॉकीज से सदर बाजार (सदानी चौक)
  • कोतवाली चौक, बंजारी चौक, कालीबाड़ी चौक
  • आकाशवाणी चौक से नल घर चौक

रैली का रूट इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा, महिला थाना चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम तक रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग

यातायात पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है:

  • बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल, पुलिस लाइन गेट होते हुए नेहरू नगर
  • कालीबाड़ी से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा, अंबेडकर चौक मार्ग

पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की योजना बनाएं, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।

रैली के दौरान भीड़ अधिक रहने की संभावना है, इसलिए वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।