राजधानी रायपुर के उरला मेटल पार्क इलाके में कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान दिलीप (उम्र 45-50 वर्ष) के रूप में की गई है, जिसकी एक माह पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
BODY / समाचार विवरण:
मामले की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच, थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।
उरला थाना पुलिस के मुताबिक, फिलहाल कंकाल बरामद हुआ है और टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है। मामले की तफ्तीश जारी है और शुरुआती जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





