March 4, 2026

रायपुर में मौसम शुष्क, दो दिन बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दिन में मौसम सामान्य रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय सिनोप्टिक सिस्टम नहीं है, जिससे अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग की ओर से किसी प्रकार की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 06.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बने रह सकते हैं।

वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 8 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, हालांकि इसका असर छत्तीसगढ़ में सीमित रहने की संभावना है।