September 4, 2026

Rajnandgaon ED Raid: राजनांदगांव में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी; रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। ED की टीम ने शहर से लगे तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

सुबह 6 बजे एक साथ पहुंची ED की टीम

जानकारी के मुताबिक, भोपाल और रायपुर से पहुंची अलग-अलग ED टीमों ने आज सुबह करीब 6 बजे एक साथ तीन ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की। इनमें भंसाली किराया भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा के प्रतिष्ठान शामिल बताए जा रहे हैं।

दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच

छापेमारी के दौरान ED अधिकारी परिसरों के भीतर दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। कार्रवाई वाले स्थानों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

कार्रवाई किस मामले में, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं

फिलहाल ED की यह कार्रवाई किस मामले या जांच से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टीम की जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है।