May 14, 2026

राजनांदगांव: अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 9 पेटी शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले की मोहारा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाले के पास डंप की गई 9 पेटी शराब जब्त की है। जब्त शराब मध्यप्रदेश से लाई गई बताई जा रही है, जिसे अवैध रूप से बिक्री के लिए छिपाकर रखा गया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मोहारा निवासी नंदकिशोर वर्मा उर्फ छोटा कट्टी द्वारा कोटरीछापर रोड स्थित मुढिया नाले के पास बड़ी मात्रा में अवैध शराब डंप कर बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

मौके से 9 पेटी शराब बरामद

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से 9 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। बताया जा रहा है कि यह शराब मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई थी और स्थानीय स्तर पर बिक्री की तैयारी थी।

तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे, जिनमें से तीन आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—

  • देवव्रत वर्मा
  • चुम्मन सिन्हा
  • महेंद्र वर्मा

वहीं मुख्य आरोपी नंदकिशोर वर्मा मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

पुलिस कर रही आगे की जांच

मोहारा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शराब तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे रैकेट का खुलासा हो सकता है।