🚆 तीसरी रेलवे लाइन के चलते ट्रेनें प्रभावित
राजनांदगांव। अधोसंरचना विकास के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत राजनांदगांव–कलमना रेलखंड में तीसरी रेलवे लाइन विस्तार का काम किया जा रहा है। तुमसर यार्ड से लाइन जोड़ने के कारण 24 से 31 जनवरी तक कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
प्रमुख रद्द ट्रेनें –
- 58817 तुमसर रोड–तिरोड़ी पैसेंजर
- 58816 तिरोड़ी–तुमसर रोड पैसेंजर
- 58815 इतवारी–तिरोड़ी पैसेंजर
- 58818 तिरोड़ी–तुमसर रोड पैसेंजर
- 68715 बालाघाट–इतवारी मेमू
- 68714 इतवारी–बालाघाट मेमू
- 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू
- 68743 गोंदिया–इतवारी मेमू
- 68744 इतवारी–गोंदिया मेमू
- 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू
कुछ गाड़ियां बीच रास्ते में समाप्त होंगी और कुछ को 30 से 40 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। यात्रियों से यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील की गई है।
🚨 खेत में मिला अधेड़ का शव, जांच जारी
छुरिया। तुमड़ीबोड़ चौकी क्षेत्र के ओडारबांध के पास खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अर्जुन यादव (50 वर्ष), निवासी चिखली राजनांदगांव के रूप में हुई है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट के बाद होगा।
👮 मंडई मेला से पहले उपद्रवियों पर कार्रवाई
छुरिया। गैंदाटोला मंडई मेला के पहले पुलिस ने दो बदमाशों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी आकाश नेताम (23) और विशाल चंद्रवंशी (19) लड़ाई-झगड़ा कर माहौल बिगाड़ रहे थे। पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
🌾 धान खरीदी नहीं होने पर तहसील में धरना
छुरिया। टोकन कटने के बाद भी धान नहीं खरीदे जाने से नाराज किसान पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू के साथ तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
किसानों का आरोप है कि प्रशासन जबरन रकबा समर्पण करा रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि जब तक किसानों का धान नहीं खरीदा जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
🇮🇳 स्वदेशी मेले का आज उद्घाटन
राजनांदगांव। स्टेट स्कूल मैदान में आज शाम 6 बजे स्वदेशी मेले का भव्य उद्घाटन होगा।
मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडे और महापौर मधुसूदन यादव रहेंगे। मेले में सुई से लेकर मशीनरी तक स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध होंगे।
🍶 अवैध शराब बेचते चार आरोपी गिरफ्तार
डोंगरगढ़। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों से चार आरोपियों को अवैध शराब बेचते पकड़ा।
आरोपियों के पास से करीब 9 हजार रुपए की शराब और बाइक जब्त की गई। सभी पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
🚰 आज शाम इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
राजनांदगांव। सिंगदई मोहड़ टंकी की सफाई के कारण आज शाम मोहड़, सिंगदई, हल्दी, मोहारा और बजरंग नगर में पानी सप्लाई बाधित रहेगी।
नगर निगम ने बताया कि 23 जनवरी से सप्लाई सामान्य रहेगी।
🗳️ 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस
राजनांदगांव। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम है —
“मेरा भारत, मेरा वोट”।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिलेभर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
🛕 बोईरडीह में भारत माता मूर्ति स्थापना दिवस
राजनांदगांव। ग्राम बोईरडीह में 25 जनवरी 2026 को भारत माता मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन और विशाल सहभागिता की तैयारी की जा रही है।





