हेल्पलाइन पर शिकायत से खुला मामला
राजनांदगांव। ट्रेन में सफर के दौरान किन्नरों द्वारा जबरन वसूली की शिकायत आम है, लेकिन इस बार मामला अलग निकला। रेलवे हेल्पलाइन 139 पर मिली सूचना के बाद बड़ा खुलासा हुआ।
किन्नर बनकर कर रहीं थीं वसूली
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 22846 में कुछ महिलाएं किन्नर बनकर यात्रियों से पैसे मांग रही थीं और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार कर रही थीं।
RPF की त्वरित कार्रवाई
निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने तत्काल कोचों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान 7 महिलाएं संदिग्ध हालत में मिलीं, जो किन्नर बनकर वसूली कर रही थीं।
गिरफ्तार कर दर्ज किया गया मामला
सभी महिलाओं को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव लाया गया, जहां उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 और 137 के तहत मामला दर्ज किया गया।
यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
आरपीएफ ने साफ कहा है कि ऐसी अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जबरन वसूली की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 139 पर शिकायत करें।





