September 4, 2026

Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन पर यात्रियों को बड़ी राहत, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 27 से 29 अगस्त 2026 तक चलेगी।

इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया, रायगढ़ समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

10 कोच की होगी स्पेशल ट्रेन

रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन में कुल 10 ICF कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 जनरल और 2 SLRD कोच शामिल होंगे। त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह अतिरिक्त व्यवस्था की है।

दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

ट्रेन दुर्ग से रवाना होने के बाद भिलाई नगर 10:37 बजे, भिलाई पावर हाउस 10:43 बजे, भिलाई 10:51 बजे, देवबलोदा चरोदा 10:56 बजे, कुम्हारी 11:04 बजे, सरोना 11:11 बजे, सरस्वती नगर 11:17 बजे और रायपुर 11:25 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद WRS 11:35 बजे, उरकुरा 11:53 बजे, मांढर 12:01 बजे, सिलियारी 12:11 बजे, बैकुंठ 12:20 बजे, तिल्दा-नेवरा 12:26 बजे, हथबंद 12:36 बजे और भाटापारा 12:50 बजे ट्रेन का ठहराव रहेगा।

ट्रेन निपानिया 13:18 बजे, दागोरी 13:28 बजे, बिल्हा 13:38 बजे, चक्करभाटा 14:11 बजे, दाधापारा 14:20 बजे और बिलासपुर 14:45 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद गतौरा 15:05 बजे, जयरामनगर 15:13 बजे, अकलतरा 15:27 बजे, जांजगीर-नैला 15:44 बजे, चांपा 15:55 बजे, सारागांव-देवरी 16:06 बजे, बुढार 16:13 बजे, सक्ती 16:59 बजे, जारडीह 17:09 बजे, खरसिया 17:16 बजे, रॉबर्टसन 17:25 बजे, भूपदेवपुर 18:04 बजे और किरोड़ीमल नगर 18:13 बजे ट्रेन रुकेगी।

इसके बाद स्पेशल ट्रेन शाम 7:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। रक्षाबंधन के दौरान इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को नियमित ट्रेनों में भीड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।