July 23, 2026

कोयला और शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की 5 दिन की पुलिस रिमांड बढ़ी, 22 जुलाई तक EOW हिरासत में रहेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई है। अदालत ने उन्हें 5 दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब रामगोपाल अग्रवाल 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की हिरासत में रहेंगे।

रामगोपाल अग्रवाल के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, EOW ने आगे की पूछताछ के लिए अदालत से 5 दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगी थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

पहले 9 दिन की रिमांड पर थे

इससे पहले रामगोपाल अग्रवाल 9 दिनों की पुलिस रिमांड पर थे। उन्हें पहले कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान EOW ने उन्हें शराब घोटाला मामले में भी औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों मामलों में होगी गहन पूछताछ

फिलहाल EOW दोनों मामलों में रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी रिमांड अवधि के दौरान कथित वित्तीय लेनदेन, अन्य आरोपियों की भूमिका, दस्तावेजी साक्ष्यों और घोटालों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ करेगी।