May 13, 2026

रणबीर कपूर ने ‘रामायणम्’ में निभाया डबल रोल, होंगे भगवान राम और परशुराम

रायपुर। डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की अपकमिंग फिल्म ‘रामायणम्’ (Ramayana) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) डबल रोल में नजर आएंगे। हनुमान जन्मोत्सव पर रिलीज हुई फिल्म की पहली झलक के बाद फैंस में चर्चा तेज हो गई है।

4000 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और भगवान परशुराम के अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म के टीजर में रणबीर को योद्धा और राजा के रूप में दिखाया गया है, जिसमें युद्ध की झलकियां भी शामिल हैं। हालांकि वीडियो में परशुराम नहीं दिखे, लेकिन रणबीर द्वारा पकड़ा गया विशाल अस्त्र परशुराम का माना जा रहा है।

रणबीर ने कहा – दोनों भूमिकाओं का मौका शानदार

रणबीर ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा:

“भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतार थे। भगवान राम एक अवतार हैं और भगवान परशुराम राम से पहले के अवतार थे। इन दोनों को निभाने का अवसर मिलना शानदार था।”

पहले भी निभा चुके हैं डबल रोल

रणबीर ने इससे पहले फिल्म ‘शमशेरा’ (2022) में भी डबल रोल निभाया था, जिसमें उन्होंने शमशेरा और उनके बेटे बल्ली का किरदार निभाया था।

फिल्म में अन्य कलाकार

  • साई पल्लवी – माता सीता
  • यश यहां रावण – रावण की भूमिका

‘रामायणम्’ का पहला भाग इस साल दिवाली 2026 को और दूसरा भाग अगले साल दिवाली 2027 को रिलीज होगा।