January 16, 2026

1240 करोड़ के पार ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

धुरंधर’ (Dhurandhar) बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 1240 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।

भारत में फिल्म का प्रदर्शन भी रिकॉर्डतोड़ रहा है। अब तक

  • भारत में नेट कलेक्शन: ₹831.40 करोड़
  • भारत में ग्रॉस कलेक्शन: ₹981.58 करोड़

वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने ₹272.25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है, जो यह साबित करता है कि रणवीर सिंह की यह स्पाई-एक्शन फिल्म सिर्फ घरेलू ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच भी जबरदस्त लोकप्रिय हो चुकी है।

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, जिस तरह फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है, उसे देखते हुए ‘धुरंधर’ का कलेक्शन आने वाले दिनों में और नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है।