March 3, 2026

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ के बाद अब आ रही है ‘धुरंधर द रिवेंज’, टीजर हुआ रिलीज

मुंबई। एक्टर रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने ‘धुरंधर द रिवेंज’ को रिलीज़ करने की तैयारी कर ली है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा:

“ये नया हिंदुस्तान है ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी धुरंधर द रिवेंज।”

इसके पहले, 2 फरवरी को रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो साझा की थी, जिस पर लिखा था ‘कल 12:12’, जिससे सिनेमा जगत में उत्सुकता और हलचल मच गई थी।

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

पहली फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 के अंत में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। फिल्म एक स्पाई-थ्रिलर थी, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे।

  • रिलीज़ के पहले दिन ₹28 करोड़ की ओपनिंग कमाई।
  • घरेलू नेट कलेक्शन: ₹831 करोड़ से अधिक।
  • अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन: ₹1,000 करोड़ क्लब में शामिल, 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक।

फिल्म की शुरुआत से ही दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।