Ranveer Singh की स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म Dhurandhar की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसके सीक्वल Dhurandhar The Revenge का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा था।
रणवीर सिंह ने अपने Instagram अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “मैंने कहा था ना, ये निजी मामला है… ट्रेलर अब रिलीज़ हो गया है। 18 मार्च को होने वाले प्रीव्यू के लिए अभी बुक करें। ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर दुनिया भर में रिलीज हो रही है।”
इससे पहले अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर साझा कर बताया था कि 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे ट्रेलर जारी किया जाएगा। पोस्टर में रणवीर सिंह हमजा के किरदार में बेहद इंटेंस अंदाज में नजर आए थे। ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

करीब 3 घंटे 45 मिनट का हो सकता है रनटाइम
फिल्म के निर्देशक Aditya Dhar हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अपने पहले भाग से कई गुना बड़ी और ग्रैंड होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का रनटाइम लगभग 3 घंटे 45 मिनट हो सकता है।
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ Arjun Rampal, Sanjay Dutt, R. Madhavan और Akshaye Khanna अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अक्षय खन्ना फिल्म में रहमान डकैत के किरदार में दिखाई दे सकते हैं।
फिल्म की एडवांस वर्ल्डवाइड बुकिंग भी काफी अच्छी बताई जा रही है। ट्रेलर रिलीज से पहले ही फिल्म ने अमेरिका में लगभग 1 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। अब यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





