July 24, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर में आत्मीय स्वागत

देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचीं। उनका आगमन लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम के शुभारंभ के लिए हुआ।

मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति का गरिमामय स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भी उनका अभिनंदन किया।

सांसद श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, महापौर श्री संजय पांडे, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी राष्ट्रपति का स्वागत करने एयरपोर्ट पर उपस्थित थे।