March 3, 2026

राठौर क्षत्रिय समाज एकजुटता की मिसाल: मंत्री लखन लाल देवांगन

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा जिला कोरबा के नव नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की।

डीडीएम रोड स्थित राठौर क्षत्रिय समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ के जयकारों के साथ हुई। मंत्री श्री देवांगन ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि राठौर क्षत्रिय समाज प्रदेश में एकजुटता और संगठन का बेहतरीन उदाहरण है।

🏛️ सर्वमंगला चौक पर प्रतिमा लगाने की घोषणा

मंत्री श्री देवांगन ने सर्वमंगला चौक पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज की पहचान उसकी एकता और विकासशील सोच से होती है। राठौर समाज ने हमेशा प्रदेश और कोरबा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

💰 समाज भवन विकास को मिली सहायता

मंत्री ने बताया कि समाज की मांग पर राठौर समाज भवन के आंतरिक विकास कार्यों के लिए 11.50 लाख रुपये स्वीकृत कर कार्य पूर्ण कराया गया है। वहीं ढोढीपारा के सामने सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की स्वीकृति भी दी जा चुकी है, जिसका भूमिपूजन शीघ्र किया जाएगा।

🤝 समाज के प्रति जताया आभार

मंत्री श्री देवांगन ने कहा,

“राठौर समाज का जो स्नेह और आशीर्वाद मुझे मिलता है, उसके लिए मैं सदैव आपका ऋणी रहूंगा। समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठित प्रयास से समाज और क्षेत्र दोनों का विकास संभव है।

👥 बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष श्री पवन राठौर, महामंत्री श्री राजेंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष श्री ओंकार राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष श्री नरेंद्र राठौर, संतोष राठौर सहित पार्षद, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।