March 4, 2026

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सिमगा के ग्राम खिलौरा में डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा मंगलवार को विकासखंड सिमगा के ग्राम खिलौरा पहुंचे और उनके प्रथम आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री ने ग्राम में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण और प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

लोकार्पित एवं भूमिपूजित कार्यों में शामिल हैं

  • प्रार्थना शेड: 15 लाख रुपये
  • पानी टंकी: 1 करोड़ 2 लाख रुपये
  • रंगमंच उन्नयन: 3 लाख रुपये
  • मुक्तिधाम अहाता: 5 लाख रुपये
  • सामुदायिक भवन (बाल समाज): 5 लाख रुपये
  • पीडीएस भवन निर्माण कार्य: 10 लाख रुपये और 9.85 लाख रुपये

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर नागरिक के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में समृद्धि की बयार बह रही है और शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचने से लोगों में खुशी और विश्वास का माहौल बना है।

उन्होंने उपस्थित स्कूली बच्चों को शिक्षा के महत्व और मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।