रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज की ओर से कमल विहार स्थित आर.बी. फार्म्स में तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। ‘सावन, श्रृंगार और दिवस’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने पारंपरिक परिधान, संगीत, मनोरंजन और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ तीज का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया।

म्यूजिकल तंबोला ने बांधा समां
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ए.टी. पैलेस, कोटवाली चौक की ओर से आयोजित ‘म्यूजिकल तंबोला’ रहा। संगीत के सुरीले अंदाज के साथ सदस्यों ने इसमें उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ भी आयोजित किया गया, जिसमें विजेताओं को ए.टी. पैलेस की ओर से आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।

‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही खास
तीज उत्सव के दौरान क्लब की सदस्यों के लिए ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के सौंदर्य, पारंपरिक परिधान, श्रृंगार और उत्साह के आधार पर सावन क्वीन का चयन किया गया और विजेता को ताज पहनाया गया।
हरे रंग और पारंपरिक श्रृंगार से सजा परिसर
पूरे आयोजन स्थल को सावन के हरे रंग और पारंपरिक श्रृंगार की थीम पर सजाया गया था। हंसी-ठिठोली, गपशप, नाच-गाने और संगीत के बीच क्लब की सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ यादगार पल साझा किए।
इस फेलोशिप मीट ने सदस्यों के बीच प्रेम, मित्रता और एकजुटता के भाव को और मजबूत किया। पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन के संगम ने तीज उत्सव को खास और यादगार बना दिया।





