May 15, 2026

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे सचिन तेंदुलकर, दंतेवाड़ा के छिंदनार में बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट

क्रिकेट के भगवान Sachin Tendulkar जल्द ही सपरिवार छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। 22 अप्रैल को वे दंतेवाड़ा जिले के छिंदनार गांव में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते और संवाद करते नजर आएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी मौजूद रहेंगे।

यह दौरा खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि अबूझमाड़ से सटे इंद्रावती नदी के तटीय क्षेत्र में स्थित यह गांव पहले नक्सल प्रभावित रहा है। तेंदुलकर फाउंडेशन ने यहां पहले ही ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए पहल शुरू की थी। अब क्षेत्र में हालात बेहतर होने के बाद सचिन खुद यहां पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाएंगे।

हाल ही में तेंदुलकर फाउंडेशन की टीम भी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आई थी। इस दौरान टीम ने मुंगेली के अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के सुदूर गांव बम्हनी और बिलासपुर के गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। यहां स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को समझने के साथ ही आदिवासी बच्चों से मुलाकात की गई।

सचिन तेंदुलकर का यह दौरा बस्तर क्षेत्र में खेल और सामाजिक विकास को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।