रायपुर, 09 फरवरी 2026
विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती एवं रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदनों पर दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। पात्रता परीक्षण के बाद अभ्यर्थियों से 28 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।
निर्धारित समय सीमा में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का निराकरण गठित समिति द्वारा किया गया है। इसके पश्चात दावा-आपत्ति निराकरण सूची विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
अभ्यर्थी विकास आयुक्त कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.prd.cg.gov.in पर जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं और अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया में सम्मिलित किया जा सके।




