July 23, 2026

सक्ती में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 7 दुकानदारों के लाइसेंस सस्पेंड

सक्ती: जिले में खाद की कालाबाजारी और अनियमित विक्रय के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग लगातार छापामार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में खाद बिक्री में गड़बड़ी पाए जाने पर सात दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। कार्रवाई के बाद खाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

कृषि उपसंचालक Tarun Pradhan ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित दुकानों में खाद विक्रय में अनियमितताएं पाई गईं। इसके चलते संबंधित व्यापारियों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को 7 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

इन दुकानदारों के लाइसेंस किए गए निलंबित

  • कोमल प्रसाद जायसवाल – साराडीह
  • योगेश कुमार अग्रवाल – फगुरम
  • सक्ती आधुनिक एफपीओ – भातमाहुल
  • किसान खाद भंडार – सक्ती
  • विकास कुमार अग्रवाल – बाराद्वार
  • आदित्य ट्रेडर्स – कुधरी
  • धन लक्ष्मी कृषि केंद्र – लवसरा

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।