May 13, 2026

सलमान खान और करीना कपूर की जोड़ी फिर साथ, राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म में दिखेंगे

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी में हैं। चर्चा है कि वह मशहूर डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके के एक बड़े सुपरहीरो प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन इसकी खबरों ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल बढ़ा दी है।

करीना कपूर के साथ फिर बनेगी जोड़ी
सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान की जोड़ी नजर आ सकती है। बताया जा रहा है कि सलमान ने खुद करीना से इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की है, जिसके बाद उन्होंने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि करीना ने अभी तक औपचारिक रूप से फिल्म साइन नहीं की है।

करीना से पहले इस किरदार के लिए साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के नाम की भी चर्चा थी।

12 साल बाद फिर साथ आएंगे सलमान-करीना
अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल होता है तो यह सलमान और करीना की पांचवीं फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ‘क्योंकि…’, ‘मैं और मिसेज खन्ना’, ‘बॉडीगार्ड’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। साल 2015 के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे।

शूटिंग और रिलीज प्लान
जानकारी के अनुसार सलमान खान फिलहाल वामशी पैडिपल्ली की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह इस सुपरहीरो प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर-नवंबर 2026 में शुरू होगी और इसे 2027 में रिलीज किया जा सकता है।