May 14, 2026

संस्कृत विद्यामंडलम परीक्षा परिणाम घोषित, 85.22% रहा कुल रिजल्ट 12वीं में शानदार प्रदर्शन, 93.56% विद्यार्थी सफल; 10वीं का परिणाम 79.91%

रायपुर: छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् रायपुर की मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रिजल्ट जारी करते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष कक्षा 9वीं से 12वीं तक कुल 1117 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनका कुल औसत परिणाम 85.22 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

10वीं का परिणाम:
कक्षा 10वीं में कुल 682 परीक्षार्थियों में से 545 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इस तरह 10वीं का परीक्षा परिणाम 79.91 प्रतिशत रहा। वहीं 92 विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा देनी होगी।

12वीं में बेहतर प्रदर्शन:
कक्षा 12वीं का परिणाम इस वर्ष काफी बेहतर रहा है। कुल 435 परीक्षार्थियों में से 407 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 12वीं का कुल परिणाम 93.56 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि केवल 15 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं।

खुशी का माहौल: परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया। शिक्षा विभाग ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरक परीक्षा देने वाले छात्रों को बेहतर तैयारी करने की सलाह दी है।