July 23, 2026

राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़के सांसद संतोष पांडेय, कहा- PM मोदी पर अभद्र बयान निंदनीय

रायपुर: प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कांग्रेस नेता Rahul Gandhi की टिप्पणी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में राजनांदगांव से भाजपा सांसद Santosh Pandey ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

सांसद संतोष पांडेय ने राहुल गांधी की टिप्पणी को अभद्र और निंदनीय बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित किया है। ऐसे नेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पूरी तरह अनुचित है।

कांग्रेस पर नक्सल समर्थकों को बढ़ावा देने का आरोप

संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने बस्तर में नक्सल समर्थक और सलवा जुडुम के विरोध में फैसला देने वाले बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नक्सली लीडर हिड़मा के समर्थन में हुए प्रदर्शन की तस्वीरें पोस्ट की थीं।

भाजपा सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह सेना का मनोबल गिराने और नक्सलियों का समर्थन करने जैसा नहीं है।

एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पर भी उठाए सवाल

संतोष पांडेय ने आगे कहा कि राहुल गांधी पहले भी सेना की एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में राहुल गांधी किस आधार पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सेना के सम्मान के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है।