May 15, 2026

सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सली पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई।

जानकारी के अनुसार, जंगल क्षेत्र में दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए अमित रेणु ने बताया कि ऑपरेशन फिलहाल जारी है। उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन समाप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सुरक्षाबलों को क्या सफलता मिली है।

अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।