सरगुजा।
बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा स्थित ‘अमित क्लॉथ’ नामक दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और कीमती सामान जलकर खाक हो गया।

स्थानीय लोगों द्वारा आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और बतौली पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाकों तक फैलने से पहले ही बुझा ली गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदार के अनुसार इस अग्निकांड में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।





