अंबिकापुर।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गांधी नगर थाना क्षेत्र के नमनाकला निवासी और सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, उनके निवास पर लंबे समय से लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। शिकायतकर्ता रोशन तिवारी द्वारा गांधी नगर थाना में दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ BNSS की धारा 270, 299 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया
- आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
- अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि 25 जनवरी 2026 को गांधी नगर थाना में रिपोर्ट प्राप्त हुई थी कि आरोपी द्वारा लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा था। इस पर थाना में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।





