March 4, 2026

सरगुजा में दो दिवसीय रोजगार मेला 16-17 फरवरी को आयोजित

प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा संभाग में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 16 एवं 17 फरवरी 2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा में आयोजित होगा।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इस अवसर पर आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी, विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षित युवा एवं अन्य इच्छुक युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी https://erojgar.cg.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ संभाग स्तरीय रोजगार मेला में उपस्थित होकर अपनी योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।