महासमुंद। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय महोत्सव 1 से 3 फरवरी तक चलेगा, जिसमें बॉलीवुड और छॉलीवुड कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी।
महोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
👮♂️ कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच, डोम, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्य मंच तक पहुंचने वाले रास्तों को चौड़ा रखने और दर्शकों के लिए सुगम आवागमन व बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
🌟 बॉलीवुड-छॉलीवुड सितारों से सजेगी शाम
सिरपुर महोत्सव में रोजाना कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होंगे।
प्रतिदिन महानदी आरती भी होगी, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
महोत्सव परिसर में
✅ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
✅ एम्बुलेंस सुविधा
✅ फायर ब्रिगेड
✅ आकर्षक सांस्कृतिक सजावट
की भी व्यवस्था रहेगी।





