July 30, 2026

सिकल सेल मरीज की मौत पर बवाल: जिला अस्पताल में ब्लड नहीं मिलने के आरोप, कांग्रेस-ABVP ने कार्रवाई की उठाई मांग

अंबिकापुर। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है। विधायक के दो समर्थकों पंकज गुप्ता और नाजिम रजा ने बुधवार को सीतापुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों ने कलेक्टर, एसपी और विधायक रामकुमार टोप्पो के बीच हुई लंबी चर्चा के बाद सरेंडर किया।

बताया जा रहा है कि मामले को लेकर प्रदेशभर के तहसीलदार हड़ताल पर हैं और विधायक व उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच दोनों समर्थकों के आत्मसमर्पण के साथ प्रशासनिक स्तर पर समाधान की दिशा में पहल हुई है। जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी और एसडीएम फगेश सिन्हा को सीतापुर से हटाने पर भी सहमति बनी है।

वहीं, प्रदेश के मंत्री राजेश अग्रवाल ने तहसीलदार संघ से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और जनता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन किसी कार्य से नायब तहसीलदार कार्यालय पहुंची थीं। आरोप है कि वहां उनकी नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी से कहासुनी हो गई। विधायक की बहन ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा गया।

इसके बाद नायब तहसीलदार और विधायक समर्थकों के बीच विवाद बढ़ गया, जो हाथापाई तक पहुंच गया। नायब तहसीलदार ने विधायक पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

घटना के बाद प्रदेशभर के तहसीलदार विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। दूसरी ओर विधायक समर्थक नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।