July 23, 2026

Raipur News: BASLP कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई

रायपुर।

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग ने बी.ए.एस.एल.पी. (बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी) प्रथम वर्ष (सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

10 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन

विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र एवं प्रॉस्पेक्टस वेबसाइट से डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में भरना होगा। आवेदन स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजे जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। वहीं 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन 13 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: 600 रुपये
  • छत्तीसगढ़ के एससी, एसटी एवं ओबीसी अभ्यर्थी: 350 रुपये

आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट “BASLP Course, Pt. J.N.M. Medical College, Raipur (C.G.)” के नाम से देय होगा।

इस पते पर भेजना होगा आवेदन

पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र निम्न पते पर भेजना होगा:

Room No. 244, Department of ENT, Audiology and Speech Therapy Unit, Dr. B.R.A.M. Hospital, Raipur (C.G.) – 492001

मेरिट सूची और काउंसलिंग

  • प्रारंभिक मेरिट सूची: 20 अगस्त 2026
  • दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026
  • अंतिम मेरिट सूची: 9 सितंबर 2026
  • काउंसलिंग: 16 सितंबर 2026

दावा-आपत्ति के लिए अभ्यर्थी आवेदन की हार्ड कॉपी भरकर ई-मेल अथवा विभाग में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अधिक जानकारी

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को प्रॉस्पेक्टस का अध्ययन करने तथा कार्यालयीन समय में दूरभाष: 0771-2890137 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।