छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Kondagaon, Surajpur और Jagdalpur में हुए अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं।
NH-30 पर भीषण हादसा, 2 की मौके पर मौत
Kondagaon जिले में नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार ट्रक और माजदा वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि माजदा वाहन में सवार मजदूर उसमें फंस गए। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
खड़ी ट्रक से टकराई यात्री बस, कई घायल
Surajpur जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र में अंबिकापुर से बिहार जा रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई।
टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों को तत्काल Ambikapur Medical College भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुसपाल घाट में हाईवा पलटा, 3 घायल
Jagdalpur के पुसपाल घाट में गिट्टी से भरा तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में चालक सहित 3 लोग वाहन में फंस गए। मौके पर मौजूद CRPF 188 बटालियन के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। समय पर बचाव कार्य होने से बड़ी जनहानि टल गई।
प्रदेश में लगातार हो रहे सड़क हादसे यह संकेत दे रहे हैं कि तेज रफ्तार और लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही है। प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।





