रायपुर: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न खेलों के ट्रायल की तिथियां तय कर दी गई हैं। खेल विभाग द्वारा बास्केटबॉल, क्रिकेट और कबड्डी खेलों के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव, विशेष सचिव सहित मंत्रालय के सभी विभागों को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है।
मुख्य खबर
बास्केटबॉल ट्रायल
बास्केटबॉल ट्रायल के लिए 02 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद ट्रायल का आयोजन पुलिस लाइन बास्केटबॉल ग्राउंड, रायपुर में किया जाएगा।
क्रिकेट ट्रायल
क्रिकेट ट्रायल के लिए पंजीयन 03 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा। ट्रायल मनी ग्रीव क्रिकेट अकादमी, वीआईपी रोड, फूडहर चौक, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।
कबड्डी ट्रायल
कबड्डी ट्रायल का आयोजन 30 जनवरी 2026 को स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई, बिलासपुर में किया जाएगा।
खेल विभाग ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।







