May 18, 2026

सुकमा मुठभेड़: गट्टापाड़ में सुरक्षा बल-नक्सली आमने-सामने, एक नक्सली ढेर की खबर

सुकमा। देश से नक्सलवाद खत्म करने की 31 मार्च 2026 की समयसीमा नजदीक आते ही सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। गट्टापाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

• गट्टापाड़ में मुठभेड़, फायरिंग से गूंजे जंगल
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला।

• एक नक्सली के मारे जाने की खबर
मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली के मारे जाने की सूचना सामने आई है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

• जंगल में जारी सर्च ऑपरेशन
घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है, ताकि अन्य नक्सलियों की तलाश की जा सके।

• एसपी किरण चव्हाण कर रहे मॉनिटरिंग
इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी सुकमा एसपी किरण चव्हाण द्वारा की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है।

फिलहाल, सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ इलाके में अभियान चला रहे हैं और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।