March 3, 2026

सूरजपुर में फॉरेस्ट गार्ड को युवकों ने नर्सरी परिसर में पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सूरजपुर: जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक फॉरेस्ट गार्ड को ग्रामीण युवकों ने नर्सरी परिसर में उसकी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और उसके बाद जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना नर्सरी परिसर में हुई। फॉरेस्ट गार्ड अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां मौजूद था, तभी कुछ ग्रामीण युवक मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। युवकों ने गर्लफ्रेंड के सामने ही गार्ड की डंडे और बेल्ट से पिटाई की।

वीडियो में फॉरेस्ट गार्ड को वर्दी में देखा जा सकता है और कुछ युवक उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मोबाइल में गाने बजाकर उसे जबरन डांस भी कराया।

स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में जुटी हुई है।