Surajpur | 26 मार्च 2026
सूरजपुर। जिले से प्यार में धोखा और शारीरिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर करीब 10 साल तक उसका दैहिक शोषण किया और अब शादी से इंकार कर फरार हो गया है।
यह मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपी शुभम अग्रवाल ने वर्ष 2015 में युवती को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसने शादी का वादा कर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
बताया जा रहा है कि हाल ही में आरोपी की शादी कहीं और तय होने लगी, जिसके बाद उसने पीड़िता से शादी करने से साफ इंकार कर दिया और फरार हो गया।
पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ धोखे से शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





