सूरजपुर। उत्तर प्रदेश से ओडिशा जा रही एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) से भरी एक ट्रेलर टैंकर चंदौरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।
ढलान और मोड़ पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सड़क पर ढलान और तीखे मोड़ के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर में एलपीजी भरी होने के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन समय रहते बड़ा हादसा टल गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को घेर लिया गया और राहत कार्य शुरू किया गया।
दूसरे टैंकर में गैस ट्रांसफर
फिलहाल पलटे हुए टैंकर से गैस को सुरक्षित तरीके से दूसरे टैंकर में ट्रांसफर (रिफिलिंग) किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह का रिसाव या खतरा न हो।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
भीषण गर्मी और ज्वलनशील गैस से भरे टैंकर के पलटने के बावजूद बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।





