March 5, 2026

सूरजपुर में 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट स्थापित, आवेदन 9 फरवरी तक

सूरजपुर। केंद्र सरकार की नेशनल मिशन ऑन ऑयलसीड्स एंड एडिबल ऑयल योजना के तहत जिला सूरजपुर में 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव है। योजना के अंतर्गत यूनिट की स्थापना पर लागत का 33 प्रतिशत अनुदान, अधिकतम 9.90 लाख रुपये तक प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत कृषक उत्पादक संगठन (FPO), बीज उत्पादक सहकारी समितियां, सहकारी एवं निजी उद्योग आवेदन करने के लिए पात्र हैं। इच्छुक संस्थाओं को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 09 फरवरी 2026 को अपरान्ह 5:00 बजे तक स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) को भेजना होगा। आवेदन प्रक्रिया और योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय तथा उप संचालक कृषि कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।