सूरजपुर, 09 फरवरी 2026: जिले के 143 हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के माध्यम से विद्यालय स्तर पर कराया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार जो 01 माह के प्रशिक्षक या ट्रेनर के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे निर्धारित योग्यता और प्रारूप के अनुसार अपने आवेदन 03 दिवस के भीतर सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री चंद्रपाल कुशवाहा के पास जमा कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।




