July 27, 2026

सूरजपुर में SDM की कार हादसे का शिकार, बाइक सवार को बचाने घर में घुसी

सूरजपुर जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एसडीएम की सरकारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। हादसे में रामानुजनगर एसडीएम अजय माडियम समेत दो आरक्षक और वाहन चालक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, एसडीएम अजय माडियम रामानुजनगर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवनगर गांव के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक वाहन मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी।

गनीमत यह रही कि जिस घर में कार घुसी, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कलेक्टर मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ी से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।