सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा इलाके में एक पति ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला Manipur Police Station क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात पति-पत्नी घर में साथ सोए थे। मंगलवार सुबह महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पत्नी की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।





