मनेन्द्रगढ़। जिले में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा और लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटान के लिए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने साप्ताहिक वर्चुअल बैठक ली। बैठक में भूमि आवंटन, चिन्हांकन, प्रस्ताव स्वीकृति और स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर पालिका सहित सभी प्रमुख विभागों से जुड़े लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
बलरामपुर में गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में पदस्थ शारदा प्रसाद त्रिपाठी की पुत्री शिखा तिवारी की स्कूटी दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जबकि उनका 5 वर्षीय बालक कविश पाल गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसा अवैध लकड़ी तस्करी में प्रयुक्त वाहन के तेज और लापरवाह संचालन के कारण हुआ।
पशु तस्करी के एक बड़े मामले में चलगली पुलिस ने 13 गायों को मुक्त कराया और दो आरोपियों अनुनाह अंसारी व सूर्यजीत पटेल को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा।
बैकुण्ठपुर में एसडीएम कार्यालय की महिला लिपिक दीपा ईदवार को अज्ञात कार चालक ने तेज गति से ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
अंबिकापुर में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने पीएम-श्री स्कूल का निरीक्षण किया। विद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, स्वच्छता, शौचालय और किचन गार्डन जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अतिरिक्त कक्ष को एक माह के भीतर पूरा करने और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लिए नई 17 किलोमीटर लंबी चिरमिरी-नागपुर ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पूर्ण हुआ। कुल 206 खसरों में 36.620 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया गया। निजी भूमि 15.447 हेक्टेयर और शासकीय भूमि 21.173 हेक्टेयर शामिल है। कुल 16.93 करोड़ रुपये मुआवजा स्वीकृत किया गया। परियोजना क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों में नई गति लाएगी।
अंबिकापुर में फर्जी नाम से व्यापारी सुजीत मंडल को ठगी करने वाले आरोपी अनूप कुमार चौबे उर्फ़ अनीश गिरी और वर्षा सिंह पोर्ते को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने 1 लाख रुपए नगद धोखाधड़ी से प्रार्थी के खाते में मंगवा लिए।





