July 28, 2026

सरगुजा | पति पर पत्नी ने फेंका गर्म चावल का पानी, गंभीर रूप से झुलसा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने पति पर गर्म चावल से निकला पानी फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। यह घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित ग्रामीण खेती-किसानी का काम करता है। उसकी पत्नी घर में शराब बनाने का काम करती थी, जिसके चलते अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के दिन जब पति ने पत्नी को शराब बनाने से मना किया तो विवाद बढ़ गया।

इसी दौरान गुस्से में आकर पत्नी ने गर्म चावल से निकला उबलता पानी पति पर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर दरिमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।