March 5, 2026

“सूरजपुर में सड़क किनारे बोरे में मिला नवजात, मानवता को झकझोरने वाला मामला”

सूरजपुर। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ओडगी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के पास जंगल के रास्ते सड़क किनारे एक दिन का नवजात शिशु बोरे में बंद और कंबल से लपेटा हुआ मिला।

ग्रामीणों ने शिशु की रोने की आवाज सुनकर रुककर देखा और तुरंत बच्चों को भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्चा लड़का है और स्थिति सामान्य है।

सुरक्षा और एहतियात के लिए नवजात शिशु को सूरजपुर स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।