तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जुनापारा चौकी क्षेत्र में ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

एक ही बाइक पर सवार थे तीनों युवक
जानकारी के मुताबिक तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर मची चीख-पुकार
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य माध्यमों की मदद से फरार चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।





