तखतपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत केकती में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां जर्जर कच्चे मकान की दीवार गिरने से 10 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान महेंद्र कश्यप (पिता– बलदाऊ कश्यप) निवासी केकती के रूप में हुई है।
जर्जर मकान बना हादसे की वजह
जानकारी के अनुसार, मकान लंबे समय से जर्जर हालत में था। अचानक दीवार गिरने से बालक मलबे में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।





