कोरबा।
सारंगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में तहसीलदार बंदे राम भगत ने पुलिस के सामने धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जनवरी को उनके बेटे राहुल भगत के साथ सड़क पर खड़े कलेक्टर के गनमैन ने विवाद के दौरान हाथापाई कर मारपीट की।
राहुल भगत ने घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन एफआईआर दर्ज न होने पर पिता ने थाने के सामने धरना देना शुरू कर दिया।
इस मामले में एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।





