भारतीय और विश्व इतिहास में 12 फ़रवरी का दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इसी दिन दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से आज़ादी मिली थी और विकासवाद का सिद्धांत देने वाले महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म हुआ था। आइए जानते हैं 12 फ़रवरी से जुड़ी प्रमुख घटनाएँ, जन्म और निधन।
12 फ़रवरी की प्रमुख घटनाएँ
- 1502 – वास्को-द-गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए लिस्बन से रवाना हुए।
- 1762 – ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्ज़ा किया।
- 1809 – वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म हुआ।
- 1818 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।
- 1824 – आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म।
- 1920 – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्राण कृष्ण सिकंद का जन्म।
- 1922 – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन समाप्त करने का प्रस्ताव रखा।
- 1953 – सूडान को लेकर ब्रिटेन और मिस्र के बीच समझौता हुआ।
- 1979 – ईरान के प्रधानमंत्री शाहपुर बख्तियार ने इस्तीफ़ा दिया।
- 1994 – भारतीय मुक्केबाज़ मोहम्मद हुसामुद्दीन का जन्म।
- 1999 – बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया।
- 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक पारित किया।
- 2013 – उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 2017 – I, Daniel Blake को बाफ्टा में सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फ़िल्म का पुरस्कार मिला।
- 2022 – प्रसिद्ध उद्योगपति राहुल बजाज का निधन।





