नए साल का पहला सप्ताह बीत चुका है। 8 जनवरी की तारीख देश और दुनिया के इतिहास में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक घटनाओं के लिए जानी जाती है। आइए जानते हैं आज के दिन की प्रमुख घटनाएं, जन्म और निधन—
महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं
- 1026 – सुल्तान महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर लूटपाट की।
- 1697 – ब्रिटेन में आखिरी बार ईशनिंदा के आरोप में मृत्युदंड दिया गया।
- 1790 – अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को संबोधित किया।
- 1856 – डॉ. जॉन वीच ने हाइड्रेटेड सोडियम बोरेट की खोज की।
- 1889 – हर्मन होलैरिथ को पंच कार्ड टैब्युलेटिंग मशीन के आविष्कार का पेटेंट मिला।
- 1929 – नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहली बार टेलीफोन संपर्क स्थापित हुआ।
- 1952 – जॉर्डन ने अपना संविधान अंगीकार किया।
- 1971 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शेख मुजीबुर रहमान को जेल से रिहा किया।
- 1973 – रूस ने स्पेस मिशन ल्यूना-21 लॉन्च किया।
- 2009 – मिस्र में 4,300 वर्ष पुराने पिरामिड में रानी सेशेशेट की ममी की खोज हुई।
- 2010 – पुर्तगाल की संसद ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।
- 2017 – इजरायल के यरुशलम में ट्रक हमले में 4 सैनिकों की मौत, 15 घायल।
- 2020 – भारत और मंगोलिया के बीच बाहरी अंतरिक्ष सहयोग समझौते को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।
8 जनवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1890 – हिंदी साहित्यकार रामचंद्र वर्मा
- 1908 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री निडर नाडिया
- 1925 – प्रख्यात साहित्यकार मोहन राकेश
- 1942 – विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग
- 1975 – भारतीय संगीतकार हैरिस जयराज
- 1984 – उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन
8 जनवरी को निधन
- 1884 – ब्रह्म समाज के प्रमुख समाज सुधारक केशव चंद्र सेन
- 1984 – भारत की पहली महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय





