आज रायपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और 11:30 बजे से विभागीय बैठकों में भाग लेंगे।
दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक वे कार्यालयीन कार्य निपटाएंगे। इसके बाद 2:35 बजे खरोरा के लिए रवाना होंगे, जहां 3 बजे सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 4:15 बजे मंत्रालय लौटकर विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे और रात 7:30 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे।
अपेक्स बैंक की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) द्वारा आज दोपहर 12:30 बजे बैंकिंग गतिविधियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता बैंक कार्यालय में मीडिया को योजनाओं और कार्यों की जानकारी देंगे।
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर तैयारियां तेज
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर आज अहम बैठकें होंगी।
- 15 जनवरी (सेना दिवस) को सामूहिक वंदे मातरम् गायन
- रात 8 बजे निगम और पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक
- दोपहर 3 बजे सांसद बृजमोहन अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस आयोजन के तहत रायपुर लोकसभा क्षेत्र के करीब 3 हजार स्कूल-कॉलेजों में 5 लाख लोग एक साथ वंदे मातरम् गायन करेंगे। सुभाष स्टेडियम में 20 हजार युवा सामूहिक गान में शामिल होंगे।
डाक विभाग द्वारा इस अवसर पर विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड भी जारी किया जाएगा।
भाजपा का ‘वीबी–जी राम जी’ जन जागरूकता अभियान शुरू
भाजपा का ‘वीबी–जी राम जी’ जन जागरूकता अभियान आज से शुरू हो रहा है।
- आज से 25 जनवरी तक जिलास्तरीय कार्यशालाएं
- 10 से 28 फरवरी तक ग्राम पंचायतों में चौपाल और जन संवाद
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।
किसान आत्महत्या प्रयास पर कांग्रेस का सरकार पर हमला
रायपुर। धान बिक्री टोकन को लेकर किसानों द्वारा आत्महत्या के प्रयासों पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों से पूरा धान नहीं खरीदना चाहती और जानबूझकर तकनीकी अड़चनें खड़ी कर रही है।
उन्होंने कोरबी, महासमुंद और रायगढ़ के किसानों के मामलों का हवाला देते हुए इसे सरकार प्रायोजित षड्यंत्र करार दिया।
कोंडागांव प्रवास पर रहेंगे मंत्री लखन लाल देवांगन
मंत्री लखन लाल देवांगन मंगलवार को कोंडागांव जिले के प्रवास पर रहेंगे।
- दोपहर 1 बजे न्यू सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से भेंट
- 2 बजे कलेक्टर कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक
- शाम 4:30 बजे कोंडागांव से रवाना होकर रात 7:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे





