January 16, 2026

Today’s Top News | छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

🔴 कोल लेवी घोटाला : ED की एक और बड़ी कार्रवाई

रायपुर। कोल लेवी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर से जुड़ी 2.66 करोड़ रुपये की आठ अचल संपत्तियां अटैच की हैं। इनमें जमीन के टुकड़े और रिहायशी फ्लैट शामिल हैं।
अब तक इस घोटाले में 273 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच, 11 गिरफ्तारियां और 35 आरोपियों के खिलाफ 5 चालान विशेष अदालत में पेश किए जा चुके हैं।


🚨 टोकन नहीं मिलने से किसान ने खाया जहर

कोरबा। धान बिक्री का टोकन न मिलने से परेशान किसान सुमेर सिंह गोड़ ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद ज्योत्सना महंत अस्पताल पहुंचीं।


⚡ बिजली की मांग को लेकर हाईवे जाम

गरियाबंद। मैनपुर के राजा पड़ाव इलाके में 8 पंचायतों के 30 गांवों के करीब 2 हजार से अधिक ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे-130C जाम कर दिया। ग्रामीण 20 से अधिक बिजलीविहीन गांवों में विद्युत आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


🚫 रेस्ट हाउस बना अश्लीलता का अड्डा!

सूरजपुर। कुमली वाटरफॉल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस और शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, लेकिन वन विभाग की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं।


🏛️ जैम पोर्टल घोटाला : 5 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

रायपुर। सरकारी खरीदी में अनियमितताओं पर उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। GeM पोर्टल से सामग्री खरीदी में भ्रष्टाचार पाए जाने पर पांच अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।


👉 दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ें

  • कोल लेवी घोटाला : ED ने 2.66 करोड़ की संपत्तियां की अटैच
  • CG News : टोकन नहीं मिलने से किसान ने खाया जहर
  • रेस्ट हाउस में अश्लीलता का वीडियो वायरल, वन विभाग पर सवाल
  • जैम पोर्टल घोटाला : 5 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
  • रायपुर गैंगवार : एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
  • युवा रत्न सम्मान 2026 : 8 युवा और 1 संगठन सम्मानित
  • 20 से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं, हाईवे पर चक्काजाम
  • चीनी मांझा पर सख्ती, CM साय की अपील
  • सांसद प्रतिनिधि पद से विकास तिवारी हटाए गए
  • तेज रफ्तार कार से हादसा, पिता-पुत्र की मौत
  • अवैध धान परिवहन पर कलेक्टर-SP की कार्रवाई
  • नाबालिग बेटी से दुष्कर्म : शराबी पिता को उम्रकैद
  • गुंडरदेही में 233 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
  • जंबूरी भ्रष्टाचार और मनरेगा मुद्दे पर कांग्रेस का हमला
  • बिना RERA पंजीकरण प्लॉट विक्रय पर 5 लाख का जुर्माना
  • 2010 बैच के 4 IAS अफसरों का प्रमोशन
  • अश्लील आयोजन मामले में 14 लोग गिरफ्तार
  • हिरासत में पिता और जमानत के बाद बेटे की मौत, आक्रोश
  • संग्रहण केंद्र में सड़ा करोड़ों का धान, PCC चीफ बैज का आरोप
  • CM साय ने जंबूरी समापन में कहा— स्काउटिंग जीवन पद्धति है